चल रहा हूँ मै

गुमसुम खामोश सा चल रहा हूँ मै
ज़िंदगी में फिर आज शाम सा ढल रहा हूँ मै…
तेरी मुस्कान याद कर मुस्कुरा लेता हूँ
असल मे धूप में रेत सा जल रहा हू मै…

आज भी तेरी बातो की जो गूँज है कानो में
खुद को अनसुना कर, धुन उसकी सुन रहा हूँ मै…
एहसास तेरे स्पर्श का क्यूँ याद है मुझे
ना जाने क्यूँ आज कांटो की माला बुन रहा हूँ मै…
गुमसुम खामोश सा चल रहा हूँ मै
ज़िंदगी में फिर आज शाम सा ढल रहा हूँ मै…

साथ चलने का इरादा था जिन राहो पर
आज उन पर अकेला ही चल रहा हूँ मै…
अलावा तेरे आज सबसे मिल रहा हूँ मै
बदल के काया मिट्टी की आज फिर से बन रहा हूँ मै…
गुमसुम खामोश सा चल रहा हूँ मै
ज़िंदगी में फिर आज शाम सा ढल रहा हूँ मै…

8 Comments

  1. Avatar

    Heart touching art .. you too good

  2. Avatar

    Awesome 😚😙😘👌👏👌👏

  3. Avatar

    Superb…

  4. Avatar

    उत्तमन, सर्वोत्तम, touching, लाजवाब, इदं सर्वोत्तम।

  5. Avatar

    Great lines 👏

  6. Avatar

    jordaaar

  7. Avatar

    कुछ मेरी सी कुछ किसी और कि है।
    ये कहानी तो हर किसी की है।

Leave a Reply to gaurav Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Avatar

do good look good
Do Good Look Good
May 2, 2017
Language Or Class
May 21, 2017